पर्यावरण संरक्षण एवम गांव को हर-भरा और सुंदर करने के उद्देश्य से बेरला ब्लॉक के ग्राम बारगांव के कुछ युवकों ने युवा वृक्षमित्र संगठन बनाकर लगातार वृक्षारोपण कर रहे है। आज युवा वृक्षमित्र संगठन के तृतीय स्थापना दिवस पर मीडिल स्कूल बारगांव और बाजार चौक मटिया के चारो तरफ वृक्षारोपण किया। संगठन के लोग गांव के अंदर छायादार फूलदार और सजावटी पौधे लगाकर गांव को हरा-भरा तो कर ही रहे है।वही गांव से निकलने वाली सड़को के किनारे बरगद,पीपल और नीम के छायादार पौधे लगा रहे है।साथ ही साथ गांव के कुछ खाली जगहों को घेराबंदी करके वृहद वृक्षारोपण भी करते है। संगठन के लोग वृक्षारोपण के साथ साथ लोगो को जागरूक करना,पेड़-पौधे के महत्व को बताना और दिवालो पर पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन लिखवाकर लोगो मे रुचि पैदा कर रहे है।जिसके फलस्वरूप ग्रामीण भी पेड़-पौधे लगा रहे है। अध्यक्ष बिरेन्द्र साहू ने बताया कि स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा हो या ग्रामीण युवा,बुजुर्ग एवम छोटे-छोटे बच्चों के सहयोग,सहभागिता एवम समर्पण से संगठन लगातार वृक्षारोपण को बेहतर तरीके से कर पा रहे है आज के वृक्षारोपण में अध्यक्ष/संस्थापक बिरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष अंकित यादव,सचिव मनहरण यादव महासचिव धीरज चौधरी के साथ प्रमुख सदस्य वोमेश देवांगन, देवेंद्र साहू,रवि शंकर साहू,दीपक निषाद,नीलेश विश्वकर्मा, समीर साहू,छम्मन साहू,राम अवतार साहू और नागेश्वर निषाद(पप्पू) शामिल रहे। विशेष रूप से श्रीमती हीरा देवी वर्मा(अध्यक्ष ज प बेरला) श्री मनीष टंडन (सरपंच ग्रा पं कुम्हि) श्री देवलाल वर्मा श्री नरेन्द्र वर्मा(महामंत्री) श्री टेकराम साहू(योग ग्रुप) और रॉकी यादव जी ने भी पौधे लगाए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version