अमलेश्वर – छ. ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित विश्व ओजोन दिवस पर न्यू विश्राम गृह रायपुर में आयोजित भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेशवर से 10 वीं कक्षा के छात्र केतन ( कुणाल) साहू ने शामिल होकर अपना भाषण प्रस्तुत करते हूये बताये कि हमारे पर्यावरण मंडल में पृथ्वीं से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर ओजोन गैस की परत पायी जाती हैं जो कि पृथ्वी मंडल की सूर्य से निकलने वाली खतरनाक पराबैंगनी किरणो (अल्ट्रावायलेट) से रक्षा कर हमें विभिन्न प्रकार के हानिकारक बीमारियों से बचाती हैं। खासकर चर्म रोग व कैंसर जैसे खतरनाक बीमारियों से रक्षा करती हैं। ओजोन परत हमारे आधुनिक, वैज्ञानिक सोच विचार व औद्योगीकरण से प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहण व आराम पस्त विलासिता पूर्वक जीवन जीने से बेतहाशा प्लास्टिक से बने चीजो का उपयोग करने, फ्रीज व एसी का ज्यादा उपयोग के साथ ही ईधन डीजल, पेट्रोल से चलने वाले वाहनो से निकलने वाली दूषित कार्बन डाई आक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन से ओजोन परत को गंभीर क्षति हो रहा हैं हमें इन चीजो का उपयोग कम से कम करना होगा, तभी हम ओजोन परत को सुरक्षित व संरक्षित रख पायेंगे , साथ ही हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर हमे हमारे पर्यावरण का संरक्षण भी करना होगा ,जिससे हम सब स्वस्थ व सुखी रह पायेंगे। पाटन अंचल से भाषण प्रतियोगिता में शामिल होने वाला केतन साहू एक मात्र छात्र रहे। केतन छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष समाजिक कार्यकर्ता डाँ अश्वनी साहू के सुपुत्र हैं। केतन बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम में भाग लेते आ रहे हैं। वहीं अमलेशवर हायर सेकेंडरी स्कूल से ही 12 वीं कक्षा की छात्रा पूजा देवांगन ने भी पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ठ स्थान पाकर सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित हुई, उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्रीमति नीता गुप्ता, शिक्षिका श्रीमती किरण चंद्राकार, स्मृति दुबे, रश्मि सिंह, भानूप्रिया दुबे, शकुनतला बैक, राहुल चंद्राकार,मुक्ता ठाकुर ने पूजा देवांगन व केतन साहू को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version