रायपुर। रायपुर में धोबी समाज के गौरव, गांधी परिवार के बेहद करीबी, पूर्व एनएसजी कमांडो, पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनु.जाति विभाग) एवं एआईसीसी सदस्य कमल किशोर कमांडो से मुलाकात एवं चर्चा हुई। उनसे छ.ग.प्रदेश में धोबी समाज की स्थिति, संगठन की संरचना एवं राजनीतिक भागीदारी आदि के संबंध में विस्तृत एवं वृहद चर्चा हुई। वर्तमान सरकार द्वारा समाज के लिये गठित रजककार विकास बोर्ड में नियुक्ति नही होने, पार्टी संगठन में समाज के व्यक्तियों का विशेष प्रतिनिधित्व नही होने संबंधी चर्चा हुई एवं मुख्यमंत्री एवं शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने हेतु आग्रह किया गया। उनसे संरक्षण एवं सहयोग हेतु निवेदन किया गया। उन्होंने यथासंभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप सॉंसर्व, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version