दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय मेंआम जनमानस के अवलोकन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी और उनके जीवन पर लिखी गई पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक कांतिलाल बोथरा, सहसंयोजक विनायक नातू, सतीश साहू, चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, कार्यक्रम सह प्रभारी व आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, सह प्रभारी रोहित राजपूत की विशेष उपस्थिति रही। प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामशिला साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए कहा कि सदी के महानायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश एक नित नए आयाम को गढ़ रहा है उन्होंने अपना शुरुवाती जीवन बहुत कठिनाइयों में गुजारा लेकिन माँ भारती की सेवा की अभिलाषा को लेकर वे कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में ढलते चले गए और आज देश के ही नहीं विश्व के सर्वोच्च मान्य नेता है।

पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश जिस मुकाम पर खड़ा है उसका श्रेय सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिसका परिणाम है कि आज देश विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। आयोजित चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम एवं संबोधन कार्यक्रम का संचालन राजा महोबिया ने किया एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी विनोद अरोरा ने किया। आयोजित चित्र प्रदर्शनी में मंडल भाजपा अध्यक्ष शेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा, लुकेश बघेल, मीडिया प्रभारी केएस चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू, मंडल महामंत्री संदीप जैन, बंटी चौहान, विजय ताम्रकार, अलका बाघमार, सुधा सिंह, शारदा गुप्ता, डॉ. सुनील साहू, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, तारन देवांगन, दिलीप साहू, आशीष निंमजे, सुरेंद्र बजाज, पीयुष मालवीय, राहुल पाटिल, निलेश अग्रवाल, चंद्रकांत साहू, कुंदन साहू, सोनू बसंत नामदेव, बाबा ब्रह्मभट्ट, शेरू यादव, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिवेंद्र परिहार, रूपेश साहू, राहुल देवांगन, शशिकांत साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version