कश्मीर। घाटी की लड़कियों को अपनी डांसिंग वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड नही करने का फरमान आतंकियों ने दिया है। जारी फरमान को नहीं मानने पर हाथ पैर तोडऩे तक की धमकी आतंकियों द्वारा दी गई है। ऐसे धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिये है। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन की तरफ से ये धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं। हिज्बुल मुजाहिदीन ने किश्तवाड़ जिले में ये पोस्टर चिपकाए हैं। आतंकियों ने लड़कियों को धमकी देते हुए डांसिंग वीडियो को अपलोड करने से तत्काल प्रभाव से मना किया है। हिज्बुल मुजाहिदीन की ओर से घरों के बाहर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें लिखा है कि लड़कियों के लिए चेतावनी-ये चेतावनी उन लड़कियों के लिए है, जो सोशल मीडिया पर अपने डांसिंग वीडियो और फोटोज अपलोड करती हैं। वे ऐसा करना बंद कर दें, नहीं तो पैर तुड़वाने के लिए तैयार रहें। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version