रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने छत्तीसगढ़ कुर्मियों को आगाह करते हुए महासभा के फर्जी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर से सावधान रहने को कहा है। महासभा के इन द्वय पदाधिकारी उमाकांत वर्मा एवं चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा चतुर्थ राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के संबंध में कथित राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर द्वारा 8 एवं 9 अक्टूबर को मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में आयोजन करने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जिसमें हमारे अधिकृत पंजीयन क्रमांक-220/84-85 का अनाधिकृत एवं अवैध उपयोग किया जा रहा है। उक्त संदर्भ में स्पष्ट किया जा रहा है कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की वैध एवं अधिकृत राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह पटेल एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रभा पटेल है। अत: हमारे राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम एवं पंजीयन का दुरुपयोग करने, साथ ही सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के प्रचार के माध्यम से फर्जी, झूठे, अवैध एवं अनाधिकृत समाजद्रोहियों को बेनकाब करने का व्यापक मुहिम चलाया जाये। महासभा के इन द्वय पदाधिकारियों ने महासभा के नाम पर समाज को धोखा देने वाले, भ्रष्ट आचरण में लिप्त, अवैध लोगों को बेनकाब करने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील करता है कि ऐसे गैर कानूनी, कुचेष्टा को रोकने के लिए आगे आएं। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने राज्य के कैलहट, चुनार, मिर्जापुर में आयोजित कथित कुर्मी सम्मेलन अवैध एवं फर्जी करार दिया है। इस कथित महिला सम्मेलन के आयोजकों के खिलाफ उचित कार्यवाही का आग्रह करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिखा है। राज्यपाल को लिखे पत्र में श्री कटियार ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम से 8 व 9 अक्टूबर को कैलहट, चुनार, मिर्जापुर में आयोजित किया जाने वाला कथित महिला सम्मेलन पूरी तरह से अवैध एवं फर्जी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version