नई दिल्ली में आल इंडिया फ़ाइन आर्ट एण्ड क्राफ़्ट सोसाइटी ने 95 वाँ राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी वर्ष 2022 के लिए आयोजित किया ।जिसमें देश भर के पेंटिंग को प्रतियोगिता में शामिल किये गये थे। रायपुर से प्रशंसा वर्मा ,ने अपने पेंटिंग को शामिल करने भेजी थी,जिसमें उनके दो पेंटिंग को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु चयन किया गया है,यह छत्तीसगढ़ व देश के लिए गौरव की बात है। यह सोसाइटी विश्वस्तरीय कला को प्रोत्साहित करने का काम करती है।प्रशंसा वर्मा की पेंटिंग -Hope (उम्मीद) व journey (यात्रा) शीर्षक वाले पेंटिंग विषय पर पुरस्कृत हो रहे है।

अभी तक प्रशंसा वर्मा ने 300+पेंटिंग बना चुकी है।प्रशंसा वर्मा ऐब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग बनाने में सिद्धरत है।खैरागढ़ कला एवम संगीत विश्वविध्यालय से मास्टर आफ फ़ाइन आर्ट से उत्तीर्ण है।पेंटिंग के क्षेत्र में बहुत आगे कार्य करना चाहती है।इस पेंटिंग का थीम है:- पेंटिंग में यह दर्शाया गया है कि मेरे सफ़र में एक स्कुटर है।इसमें सफ़र करते हुए मन में जो उत्पन्न भावना होती है,को पेंटिंग में दर्शाया गया है।दूसरी पेंटिंग –लाँकडाउन के समय जब सभी घर के अंदर रहते हुए भी मास्क लगाकर रहते थे,उस समय बाहर पंछी को उन्मुक्त उड़ते हुए देखकर हम मानव भी उसी प्रकार के उड़ान भरने के लिए चाहत रखते थे,को दर्शाया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version