देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसला लेते हुए टेरर फंडिंग एवं आतंकी घटनाओं की साजिश रचनेवाले पीएफआई पर प्रतिबंध लगा देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त संस्थाओं को कड़ा संदेश दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय को देश हित मे करार देते हुए छत्तीसगढ़ उर्दू एकेडमी के पूर्व उपाध्यक्ष रिज़वान पटवा ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की मजबूत केंद्र सरकार ने सदैव राष्ट्रहित में निर्णय लिए है चाहे सर्जीकल स्ट्राइक पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पुलवामा के शहीदों का pok में घुसकर बदला लेना हो, चाहे एयर स्ट्राइक पर pok में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकियो को मार गिराना हो हमेशा केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। और चाहे अब देश के ऐसे संगठन को विदेशों से टेरर फंडिंग कर आतंकी साजिशो में शामिल हो देश को असुरक्षित करने लगे पीएफआई जैसे संगठन हो जिस पर 5 साल का प्रतिबंध लगाने के ऐतिहासिक फैसले से देश के दुश्मनों को कड़ा संदिध देने की बात हो, इस सरकार ने पूरी जिम्मेदारी से कार्य किया है। रिज़वान पटवा ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले का मै स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह का हृदय से आभार धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ जिन्होंने देश के लिए नासूर बन रहे इस संगठन पर प्रतिबंध लगाकर देश के दुश्मनों को कड़ा और बड़ा संदेश दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version