उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती शादी के एक घंटे बाद ही मां बन गई। दरअसल, असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का गांव के ही युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। युवती के परिजन युवक के परिवार वालों से बातचीत करके दोनों के निकाह की बात करते थे लेकिन, वह तैयार नहीं हो रहे थे। वहीं युवक युवती को शादी का झांसा देता रहा। शनिवार को युवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई तो वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। शोर-शराबा होने पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के परिजन को चौकी पर बुला लिया। वहीं दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों पक्ष निकाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद युवक-युवती का निकाह करा दिया गया। जैसे ही युवती का निकाह हुआ उसकी तबीयत और बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली पहुंची। वहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चौकी प्रभारी राममेहर सिंह मलिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। दोनों के स्वजन निकाह के लिए मान गए। किसी भी पक्ष ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की।
शादी के दौरान ही होने लगी प्रसव पीड़ा, एक घंटे बाद दुल्हन ने बेटे को दिया जन्म, जानें पूरा माजरा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
