देश की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सभी चौंक जाएंगे। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग की घिनौनी हरकत ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, एक महिला ने अपने ही ससुर पर उसके साथ अश्लील टिप्पणी और गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली की एक महिला ने अपने ही ससुर पर पीछे से दबोचने और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद इस मामले सख्ती दिखाते हुए कोर्ट ने 65 वर्षीय ससुर को दोषी माना है और सजा सुनाई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता ने मेट्रोपोलिटन कोर्ट को बताया कि नवंबर 2020 में आरोपी के बेटे से उनकी शादी हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। इसे देखते हुए वह अपने मायके चली गई थीं। इसके बाद काफी दिन बीतने के बाद वह ससुराल आ गईं। इसके बाद महिला ने कोर्ट को बताया कि 16 मई 2021 को वह किचन में काम कर रही थीं, तभी अचानक उसके ससुर वहां आए और उसे पीछे से दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। पीडि़ता ने बताया कि उनके पति ने अपने पिता से इस संबंध में बात करने की बात कही थी। इसके अलावा महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि इसके बाद उनकी सास और ननद ने उन्हें ससुराल से निकाल दिया, जिसके बाद वह पुलिस के पास गई थीं। बताया जा रहा है कि पीडि़ता की शिकायत पर इस मामले में सख्त रूख अपनाते हुए कोर्ट ने आरोपी ससुर को कड़ी सजा सुनाई। मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ‘आरोपी ने गलत भावना से ऐसा किया था। यदि कोई व्यक्ति महिला के मान-सम्मान को भंग करने या फिर इस बात को जानते हुए कि ऐसा करने से महिला की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी, उस काम को अंजाम देने के लिए आपराधिक तरीके से ताकत का इस्तेमाल करता है तो उसे दंडित किया ही जाएगा। इस मामले यह नहीं भूलना चाहिए कि आरोपी महिला का ससुर है, जिसने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया। यदि इसके प्रति अनावश्यक नरमी बरती जाएगी तो समाज में इसका गलत संदेश जाएगा।Ó
राजधानी में सामने आया ऐसा मामला, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें पूरा मामला…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

