पांडुका। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरियाबंद एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजिम विधायक अमितेश शुक्ला का पुतला दहन किए जाने की निंदा की गई। शराबबंदी के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए कांग्रेस सरकार कमेटी बनाया है, जो देश के नशाबंदी प्रदेशों के दौरा कर अध्ययन रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी। शराब सामाजिक बुराई है जिसे धीरे धीरे बंद किया जा सकता हैं, अचानक बंद नही किया जा सकता। भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है, इसलिए इस प्रकार की ओछी हरकत कर रही हैं। भाजपा की 15 साल की सरकार अनियमितता और कमीशन खोरी की सरकार थी। भाजपा किसानों को बोनस देने का वादा कर नहीं निभाया, हर आदिवासियों को जर्सी गाय देने का वादा किया था, नही निभाया। भाजपाईयो तो केंद्र सरकार का पुतला फूंकने चाहिए जो 2 करोड़ हर साल नौकरी, देने का वादा 8 साल भी पूरा नहीं किया। भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, पर कुछ नहीं बोलती। आज रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही हैं। भाजपा के कार्यकर्ता ही शराब तस्करी में लिप्त रहते है। कांग्रेस की सरकार आज छतीसगढिय़ा अस्मिता के लिए कार्य कर रही है। 2500 रु.में धान खरीदी कर रही हैं। राजीव गांधी न्याय योजना के तरह किसानों के खातों में पैसा पहुंच रही हैं, खेतीहर मजदूरों को 7000रु.आर्थिक सहायता दे रही। गोबर और गौ मूत्र खरीदकर गौ पालकों के आर्थिक को विकास में सहायक हो रही हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी किया है। छत्तीसगढ़ में किसान, मजदूर, विद्यर्थियों, सहित सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही हैं। वहीं भाजपा को सलाह दी गई कि विकास कार्यों पर ध्यान दे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। राजिम क्षेत्र के विधायक क्षेत्र के विकास के प्रतिबद्ध हैं, वो विकास पुरूष हैं। अपने स्व.पिता और क्षेत्र के भागीरथी पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के बताए आदर्शों पर चल रहे हैं। विधायक की लोकप्रियता और सक्रियता को देखकर भाजपाई डरे हुए है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र साहू,जोन अध्यक्ष राजू निषाद, गंगाप्रसाद तिवारी, जिला सयुक्त महामंत्री सतीश चौरे, कांशीराम सोनवानी, गिरीश निषाद, झलेन्द्र कुमार साहू,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version