समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को फ़्यूज़न दीप रंगोली भेंट कर दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ
फ्यूज़न दीप रंगोली, पुणे और नोएडा जैसे बड़े शहरों में है अधिक मांग
समूह की महिलाएँ गोबर से फ़्लोटिंग दीपक, मोबाइल स्टैंड जैसे उत्पाद बनाकर कर रही है विभिन्न राज्यों में विक्रय
दुर्ग . मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्रेरणा दायक गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर अब गोठानों के बाहर भी बन रहे हैं, गोबर से कई उपयोगी उत्पाद। इस दीवाली में घरों को रोशन करने समूह की महिलाओं ने गोबर से बनी हुई फ्यूजन दीप बनाया है। भिलाई में स्थित उड़ान नई दिशा समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से फ्लोटिंग दीया, बंदनवार, मोबाईल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी उत्पाद बना रही है। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गोबर से बनी फ़्यूज़न दीप रंगोली भेंट कर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समूह की महिलाओं ने अन्य सजावटी उत्पाद तैयार की हैं जो गुणवत्ता, सुंदरता और हर मायने में उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता में मेहनत कर और एकजुट होकर समूह की महिलाओं ने कमाल की चीजें बनाई हैं, यह बाजार की जरूरतों को पूरा करने एवं अपनी गुणवत्ता से आकर्षित करने उपयोगी साबित होंगी।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीधि चंद्राकर ने बताया कि समूह के उत्पादों की देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहर नोएडा और पुणे में इस उत्पाद की अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में विक्रय हेतु भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बड़े शहरों में रंगोली बनाने के लिए जगह का अभाव होता है इसलिए हमने ऐसी रंगोली बनाई है, जिसे आप घर के दरवाजे, टेबल या आंगन पर रख सकते हैं। रंगोली में गोबर से बने दीये भी लगे हैं। जिससे इसकी खुबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।
Previous Articleराज्योत्सव के साथ ही एक नवम्बर से होगी धान खरीदी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
