कांग्रेस पार्टी को 24 साल बादगांधी फेमिली से बाहर का अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए हैं। गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाने वाले 80 साल के खडग़े ने शशि थरूर को बड़े अंतर से अध्यक्ष चुनाव में पराजित किया। चुनाव से पहले ही माना जा रहा था कि खडग़े आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। 17 अक्तूबर को हुए चुनाव में खडग़े को 7897 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 1072 वोट मिले। 416 वोट अमान्य कर दिए गए। मल्लिकार्जुन खडग़े का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना पार्टी में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही गांधी परिवार ने अपने आपको पीछे कर लिया है, जो पिछले 24 सालों से कांग्रेस अध्यक्ष था। 1998 से अब तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष थीं, जबकि बीच में दो साल के लिए 2017 से 2019 के दौरान राहुल गांधी ने यह पद संभाला था। लोकसभा चुुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि अब गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा। अंत तक वह इस जिद पर अड़े रहे और फिर चुनाव हुआ, जिसमें मल्लिकार्जुन खडग़े को चुना गया है। मिस्त्री ने बताया कि पूरे चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया गया। पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हर मतपेटी को उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया। खोलने से पहले मतपेटियों पर लगी सील भी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को चेक कराया गया। उनकी संतुष्टि के बाद ही मतपेटी खोल कर उसके मत पत्रों को बाहर निकाला और सबको मिक्स करके मतगणना शुरू की गई। उन्होंने बताया कि देशभर में 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे। आंकड़ों के मुताबिक करीब 9500 लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version