रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के धरसींवा राजप्रधान दशरथ वर्मा की नियुक्ति की गई है। श्री वर्मा की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। दशरथ वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि दशरथ वर्मा वर्ष 1980 से अब तक मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है। इस दौरान ग्राम ईकाई से राज और राज से प्रदेश ईकाई तक विभिन्न पदों पर पदस्थ रहे। इसी क्रम में वे समाज के केन्द्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहे चुके है तथा वर्तमान में वे समाज के धरसींवा राजप्रधान है। दशरथ वर्मा धरसींवा राज के दो बार राजप्रधान बन चुके है। अभी हाल ही में दशरथ वर्मा को नगरगांव सोसायटी अध्यक्ष बनाया गया है। बहरहाल अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दशरथ वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version