राजिम : छत्तीसगढ़ ओलंपिक युवा मितान क्लब द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ 15 /10 /2022 से ,20 /10 /2022 ,तक संचालित हुआ, जिसके तहत ,छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत पोड़ में समापन समारोह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के मुख्य अतिथि एवं जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी योजनाओं में एवं कांग्रेस सरकार की छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं धरोहर को एक अलग पहचान और नाम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से मिला, जो एक अनुकरणीय पहल है एवं बाल बच्चे और महिलाओं समीप बड़े बुजुर्ग भी छत्तीसगढ़ ओलंपिक में बढ़-चढ़कर भाग लिया।छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की परंपरा औऱ रीतिरिवाजों से है।इसमें खेलों का विशेष महत्व है, जिसे लोग भूल रहे थे। इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों के सहयोग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के माध्यम से कार्यक्रम को विशेष सहयोग किया गया।
छतीसगढिया ओलंपिक समापन समारोह में सरपंच,पंचगण, कांग्रेसी कार्यकर्ता,ग्राम पंचायत सचिव, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version