गन्ने से बने गुड़ को सेहत के लिए काफी लाभदायक है,क्युकी सफेद चीनी को केमिकल पोसेस के जरिए ट्रीट किया जाता है। इसको रिफाइन करने में सल्फर डाई ऑक्साइड,फॉस्फोरिक एडिस आदि का प्रयोग किया जाता है। लेकिन आपको बता दे गन्ने के अलावा खजूर का गुड़ भी होता है। खजूर बेहद लाभदायक फल है इसमें डाइट्री फाइबर, प्रोटीन,आयरन और विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है .तो चलिए जानते है खजूर से बने गुड़ खाने से सेहत में होने वाले इन जबरदस्त फायदों के बारे में। इन दिनों मौसम बदल रहा है ,इस बदलते मौसम में संक्रमण काफी बढ़ जाता है ,जिसके कारण सर्दी,खांसी और जुकाम जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में खजूर के गुड़ का काढ़ा पीना बेहद लाभदायक है। खजूर की तासीर गर्म होती है इससे शरीर गर्म रहता है और सेहत से जुडी समस्या दूर होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठी चीजों का सेवन करना मनाहा होता है, ऐसे में वो खजूर से बने गुड़ का सेवन जरूर करे सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इसकी क्वांटिटी ज्यादा नहीं हो। खजूर में फाइबर पाया जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप खजूर से बने गुड़ का सेवन करे। अगर आपको पाचन तंत्र से जुडी समस्या है तो इससे निजात पाने के लिए खजूर के गुड़ का सेवन करे।इसमें डाइट्री फाइबर पाया जाता है। खजूर के गुड़ का सेवन करने से कब्ज, पेट दर्द, पाचन, गैस से जुड़ी समस्या दूर होती है। अगर आपको दिनभर काम करते करते आपको थकावट होती है तो, ऐसे में आप खजूर से बने गुड़ का सेवन करे। खजूर के गुड़ का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और तरोताजा महसूस करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version