सीएम आवास के पास अजान की आवाज से दिक्कत होने पर शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश गौतमपल्ली स्थित नूर मस्जिद का स्पीकर पुलिस ने उतार लिया, तो वहीं बड़ी मस्जिद की आवाज को कम करवाया.

मस्जिद के मौलवी ने स्पीकर उतारने की वजह पूछी, तो उच्च स्तर के लोगों को आवाज से दिक्कत के बारे में बताया. नूर मस्जिद के इमाम साहब मो. अजमल के मुताबिक, पिछले दो-तीन दिन से कभी तीन, तो कभी चार पुलिस कर्मी आ रहे थे. वह हर बार मस्जिद में लगे स्पीकर की आवाज को धीमें करने के लिए कह रहे थे.

इमाम के मुताबिक, पहले आवाज को धीमें कर दिया गया. इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी फिर पहुंच गए. इमाम ने कहा कि उन्होंने माइक उतार कर दे दिया. इमाम साहब का आरोप है कि शुक्रवार सुबह तो पुलिसकर्मियों ने खुद स्पीकर उतार दिया. वजह पूछी, तो उच्च स्तर के लोग सुबह टहलने के लिए आते हैं. उनको इस आवाज से दिक्कत है. इसके साथ ही पास में स्थित बड़ी मस्जिद की आवाज को कम करवाया.

तीन दिन से पुलिसक​र्मी आवाज का लगा रहे थे पता

अजान की आवाज से दिक्कत होने पर पुलिस आयुक्त को शिकायत की गई. इसके बाद आलाधिकारियों को चेक कर स्पीकर उतरवाने के लिए कहा गया. इसपर मध्य व पूर्वी जोन के पुलिसकर्मी आवाज की तलाश कर रहे थे. यही नहीं शुक्रवार सुबह अजान की आवाज सुनकर मस्जिद तक पहुंचने की सफलता मिली. इसके बाद स्पीकर को उतरवाया और दुबारा न नियमों का पालन करने के लिए कहा.

इस इलाके में सीएम से लेकर मंत्री तक के आवास

गौतमपल्ली इलाके में मुख्यमंत्री का आवास, कई मंत्री, जज समेत अन्य आलाधिकारियों के आवास हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version