रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के कवर्धा जिले की कमान रामगोपाल वर्मा को सौंपी गई है। रामगोपाल वर्मा की नियुक्ति कवर्धा जिला अध्यक्ष के पद पर की गई है। रामगोपाल वर्मा के नाम का प्रस्ताव अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रकाश चंद्रा एवं महासचिव श्रवण कुमार वर्मा ने प्रस्तावित किया है जिसका अनुमोदन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने किया है। रामगोपाल वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा के युवा संगठन द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा के गृहग्राम मरियाटोला पोस्ट पोड़ी तहसील बोड़ला जिला कबीरधाम के निवासी है। उन्हें महासभा की ओर से युवा संगठन के जिलाध्यक्ष के पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के कवर्धा जिलाध्यक्ष बनने पर रामगोपाल वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही उनके अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, संध्या वर्मा, नैमीश वर्मा, सुष्मा आडिल, पायल वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा, शीतल वर्मा, दानीराम वर्मा, श्रवण वर्मा, दिनेश चवरे, यशवंत वर्मा, युगल किशोर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा भागीरथी वर्मा, इन्द्रकुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेम, कृष्णकुमार वर्मा, लेखराम वर्मा, इन्द्रदेव वर्मा आदि शामिल है।
रामगोपाल वर्मा संभालेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा संगठन कवर्धा जिला की कमान, बने जिलाध्यक्ष
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

