साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। इसके ठीक 15 दिनों के बाद चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है। साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण के दौरान कई चीजे करने की मनाही होती है। इस समय सिर्फ भगवना का स्मरण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्रों के जाप के बारे में बताया गया है, जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

1. शत्रुओं से मुक्ति के लिए बगलामुखी मंत्र का जाप करना उत्तम रहता है।

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।

2. अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हुए हैं, और उसे जीतना चाहते हैं तो इस मंत्र का उच्चारण करना सर्वोत्तम उपाय है।

ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।। इस मंत्र में ‘सर्वदुष्टानां’ के स्थान पर उस व्यक्ति का नाम लें, जिससे छुटकारा पाना चाहते हैं।

3. कहते हैं कि ग्रहण के दौरान किए गए जाप जल्दी सिद्ध पाते हैं। ऐसे ही धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र के उच्चारण से वाक सिद्धि की प्राप्ति होती है।

ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:।

5. नौकरी और व्यापार में वृद्धि चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दौरान इस मंत्र का उच्चारण करें।

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

यह लेख मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version