रायपुर. राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक, व्याख्याता, गं्रथपाल की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए संचालक एवं प्रबंध समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को सौंपी गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेशानुसार सहायक शिक्षक विज्ञान शिखा कुम्हार शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा विकासखंड आंरग को सारागांव, श्री मोहम्मद अजहर ग्रंथपाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवारा अभनपुर को हरिहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोबरा-नवापारा, श्रीमती महिमा चन्द्राकर व्याख्याता अंग्रेजी पीजी उमाठे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यू-शांति नगर रायपुर को पीजी उमाठे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नीलम चक्रवर्ती व्याख्याता वाणिज्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनपुरी को पीजी उमाठे अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायपुर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरूनानक चौक रायपुर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई धरसींवा की व्याख्याता रसायन श्रीमती नीतू शर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मढ़ी तिल्दा की व्याख्याता गणित श्रीमती वर्षा रानी अग्रवाल और शासकीय उच्चतर विद्यालय परसतराई धरसींवा की व्याख्याता एलबी अंग्रेजी डॉ. गीता तनवानी की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा रायपुर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई धरसींवा के व्याख्याता हिन्दी श्री विनोद कुमार ताम्रकार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्दखुरी विकासखंड आरंग की व्याख्याता इतिहास श्रीमती शबनम परवीन और शासकीय प्राथमिक शाला तिल्दा की सहायक शिक्षक कला निकिता बहोरिया की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढियारी रायपुर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना की व्याख्याता इतिहास कुमारी रविबाला जायसवाल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सासाहोली विकासखंड तिल्दा की शिक्षक विज्ञान श्रीमती रैनी अग्रवाल और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर के व्याख्याता गणित श्री धनुर्जंय दास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना विकासखंड धरसींवा की व्याख्याता एलबी भौतिकी कुमारी कीर्ति भगत की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय लालपुर के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर के शिक्षक कला श्री दुर्गा शंकर सिंह और अडवानी आर्लिकन अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बीरगांव के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारी विकासखंड आरंग की शिक्षक अंग्रेजी ज्योति जैन की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version