देवउठनी एकादशी के बाद से शादी-विवाह के लिए तारीख निकलने लग जाती है साथ ही चार महीने से बंद पड़े मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। इस बार 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई गई है। लेकिन फिर भी शादी-विवाह के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि 20 नवंबर तक शुक्र तारा अस्त होने से विवाह मुहूर्त नहीं हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस साल नवंबर में शादियों का पहला शुभ मुहूर्त 21 नवंबर को है। इसके बाद नवंबर से लेकर मार्च 2023 तक शादी-विवाह के कई मुहूर्त बन रहे हैं। आइए देखते हैं शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त-
नवंबर 2022 में शादियों का मुहूर्त
सोमवार, 21 नवंबर 2022
गुरुवार, 24 नवंबर 2022
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022
रविवार, 27 नवंबर 2022
दिसंबर 2022 में शादियों का मुहूर्त
शुक्रवार, 02 दिसंबर 2022
बुधवार, 07 दिसंबर 2022
गुरुवार, 08 दिसंबर 2022
शुक्रवार, 09 दिसंबर 2022
जनवरी 2022 में शादियों का मुहूर्त
रविवार, 15 जनवरी 2023
बुधवार, 18 जनवरी 2023
बुधवार, 25 जनवरी 2023
गुरुवार, 26 जनवरी 2023
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023
सोमवार, 30 जनवरी 2023
मंगलवार, 31 जनवरी 2023
फरवरी 2022 में शादियों का मुहूर्त
मंगलवार, 07 फरवरी 2023
गुरुवार, 09 फरवरी 2023
शुक्रवार, 10 फरवरी 2023
रविवार, 12 फरवरी 2023
सोमवार, 13 फरवरी 2023
मंगलवार, 14 फरवरी 2023
बुधवार, 22 फरवरी 2023
गुरुवार, 23 फरवरी 2023
मंगलवार, 28 फरवरी 2023
मार्च 2022 में शादियों का मुहूर्त
सोमवार, 06 मार्च 2023
गुरुवार, 09 मार्च 2023
शनिवार, 11 मार्च 2023
सोमवार, 13 मार्च 2023
नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक विवाह के 28 शुभ मुहूर्त
इस साल नवंबर 2022 से अगले साल मार्च 2023 तक शादी के कुल 28 शुभ मुहूर्त हैं। जिनमें से नवंबर और दिसंबर तक शादी के सिर्फ 4-4 मुहूर्त हैं वहीं जनवरी 2023 में कुल 7 मुहूर्त हैं और सबसे ज्यादा फरवरी में कुल 9 मुहूर्त हैं वहीं आखिरी में यानी मार्च महीने में भी सिर्फ 4 मुहूर्त रहेंगे।

