मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा ने विवादित बयान दिया है।  संभल में कल्कि महोत्सव के मंच से उन्होंने कहा कि बीजेपी में अधर्म है, कांग्रेस में धर्म है। उन्होंने संत समाज से कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया।

जानकारी मुताबिक कंप्यूटर बाबा ने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा में संत समाज सबसे ज्यादा दुखी है। लेकिन जैसे ही कंप्यूटर बाबा मंच से नीचे उतरे तो उनके तेवर ही बदल गए। उन्होंने आगे कहा कि अगर बात मध्यप्रदेश की बात है तो जो अच्छा करेगा संत समाज उसके साथ जाएगा। चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा। वहीं संभल में कल्कि पीठ की स्थापना को उन्होंने कहा कि संत समाज योगी आदित्यनाथ से मिलकर संभल में कल्कि पीठ की स्थापना की मांग करेगा।

आपको बता दें कि कम्प्यूटर बाबा का असल नाम नामदेव दास त्यागी है। नामदेव दास त्यागी को तेज दिमाग की वजह से दिग्विजय सिंह ने कम्प्यूटर बाबा का नाम दिया। कम्प्यूटर बाबा का नाम 2018 में पहली बार सुर्खियों में आया। उन्हें 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले शिवराज सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। कम्प्यूटर से नामदेव दास त्यागी का इतना ही नाता है। बाकी उनके लिए कम्प्यूटर भी स्टाफ चलाता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version