रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर टंकराम वर्मा की नियुक्ति की गई है। टंकराम वर्मा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर की गई है। टंकराम वर्मा ग्राम चांपा (सैहा) तहसील बलौदाबाजार के निवासी है। श्री वर्मा की शिक्षा एमए (राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र) एलएलबी है। टंकराम वर्मा कई पदों पर पदस्थ रहकर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे है। इसी क्रम 36 साल की शासकीय सेवा सेवा में विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगणों के साथ विगत 26 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव। वर्ष 1979 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गूमा पलारी में छात्रसंघ अध्यक्ष, 1982 में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच गरीब के गोहार का गठन, 1986 में बीटीआई महासमुंद में अध्यक्ष, छात्र परिषद, 1993 में शिक्षक संघ बलौदाबाजार विकासखंड अध्यक्ष, 1996 में शिक्षक संघ रायपुर जिला उपाध्यक्ष, 2000 में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पलारी राज युवा अध्यक्ष रहे। वर्तमान में टंकराम वर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, संयोजक स्व. सोनचंद्र वर्मा स्मृति फाउंडेशन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पि.व.मो.), भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य जिला बलौदाबाजार भाटापारा। टंकराम वर्मा की अभिरूची समाजसेवा, ग्रामीण विकास, धार्मिक एवं सामाजिक कार्य, गीत संगीत एवं भौगोलिक भ्रमण। टंकराम वर्मा की विशेष उपलब्धि इस प्रकार है-1 विगत 13 वर्षों से ग्राम एवं क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं समाजसेवा के कार्यों के सतत संपादन। 2 जनवरी 2016 में धर्म प्रवाह की पांच हजार प्रतियां जनवरी 2017 में धर्मपथ की दस हजार प्रतियां, एवं जनवरी 2018 में धर्म दृष्टि की 15 हजार प्रतियां स्मारिका का सफल प्रकाशन एवं निशुल्क वितरण। टंकराम वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर टंकराम वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें लक्ष्मण वर्मा, टीकेश्वर वर्मा, गोविन्द वर्मा, तोमन चंद्राकर,उत्तम वर्मा, राकेश वर्मा, पवन वर्मा, घनश्याम वर्मा, डीलेश्वर वर्मा, गिरजाशंकर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा (लाला), यशवंत वर्मा, कुलदीप वर्मा, गज्जु वर्मा, रामअवतार वर्मा, भुपेन्द्र वर्मा, धनेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, चैन सिंह, यशवंत वर्मा, चित्रकांत वर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा, शीतल वर्मा, दानी राम वर्मा, श्रवण वर्मा, दिनेश चवरे, यशवंत वर्मा, युगल किशोर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, भागीरथी वर्मा, दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेम, कृष्णकुमार वर्मा, लेखराम वर्मा, इन्द्रदेव वर्मा आदि शामिल है।
टंकराम वर्मा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने, महासभा ने दी बधाईयां
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

