हर आदमी बड़ा और अमीर बनने का सपना देखता है। किस्मत और मेहनत के साथ बुद्धि भी अमीर बनने में अहम भूमिका निभाती है। ऋग्वेद से लेकर पुराणों में वृक्षों की पूजा का उल्लेख है।
वहीं वैदिक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी पौधों का जिक्र किया गया है। जिन्हें घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धन को अपनी ओर आकर्षित करने वाला यह पौधा आमतौर पर घरों में पाया जाता है। इस प्लांट को यदि किसी खास दिशा में लगाया जाए तो ही व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में।
आर्थिक तंगी से छुटकारा देता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माँ सरस्वती के बिना देवी लक्ष्मी का आगमन संभव नहीं है। लोग धनवान होंगे अगर उनके पास बुद्धि होगी। यदि उनके पास पैसा होगा तो वे शक्तिशाली भी होंगे। यह पौधा ज्ञान देता है। इस प्लांट का नाम मोरपंखी है। इसे ज्ञान का पौधा भी कहते है।
इस दिशा में लगाएं मोरपंखी पौधा
मोरपंखी पौधे को घर में इसलिए लगाया जाता है ताकि धन का प्रवाह बना रहे। मेहनत और सूझबूझ से काम करने पर ही धन का आगमन होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंखी का पौधा बहुत स्पेशल है। जहां ये प्लांट लगाए जाते हैं, वहां पैसा सीधे प्रवाहित होता है। अधिकांश जातक इस पौधे की पत्तियों को अपनी किताबों में रखते हैं। मोरपंखी को गमले में लगाकर उत्तर दिशा में लगाएं। ध्यान रखें जहां भी यह प्लांट लगाएं वहां पर हल्की धूप आती हो। मोरपंखी पौधे में नियमित जल देते रहे। इससे आपकी हमेशा तरक्की होती रहेगी।
मोरपंखी पौधा इस तरीके से लगाएं
घर में मोरपंखी पौधा हमेशा जोड़े में लगाएं। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। पति-पत्नी में हमेशा प्यार बना रहता है। मोरपंखी को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना चाहिए। इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। मोरपंखी का पौधा सूख जाए तो तुरंत दूसरा पौधा लगा देना चाहिए।
