रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाया जा रहा है । कोरिया जिले के विद्युतविहीन वनांचलों के गांवों में क्रेडा के द्वारा सौभाग्य योजना के तहत घरों और सड़कों को सौर ऊर्जा से रौशन किया जा रहा है। क्रेडा द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत, भरतपुर और मनेन्द्रगढ़ के विभिन्न मजराटोलों और पारों में 209 किलोवॉट क्षमता के 31 सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई है, जिससे एक हजार 128 परिवारों के घरों में सोलर लाईट लगाए गए हैं। गावों के चौक-चौराहों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर 327 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाई गई है। क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे ग्राम एवं मजराटोले, जहां घरों की बसाहट अधिक दूरी पर है उन स्थानों में 200 वॉट क्षमता वाले दो हजार 76 सोलर होम लाईट लगाया गया है। सोलर होमलाईट से प्रत्येक घरों में 08 वॉट क्षमता के 05 नग एल.ई.डी. बल्ब, 15 वॉट का 01 नग पंखा एवं मोबाईल चार्जिंग यू.एस.बी. पोर्ट कनेक्शन किया गया है। इसके अलावा विकेन्द्रीकृत वितरण एवं उत्पादन (डी.डी.जी.योजना) योजना के तहत जिले के 70 ग्रामों एवं 98 मजराटोलों को सोलर पावर प्लांट के माध्यम से विद्युतीकृत किया गया है। सौर ऊर्जा से रात्रि में रोशनी होने सेे ग्रामीण जनता के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। जिले में अब तक कुल 72 नग सोलर हाईमास्ट संयंत्र की स्थापना की गई है। ग्रामों, कस्बों, निकायों व शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर चलित आकर्षक हाई मास्ट संयंत्रों की स्थापना की गई है ।
सौर ऊर्जा से रौशन हो रहीं वनांचल की बस्तियां, 1128 परिवारों को मिली बिजली
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
