कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र में सरस मेले के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक अवसर है।  इतनी सुंदर और भव्य शुरूआत कभी नहीं हुई। ढोल-नगाड़ों, शिल्पकारों और कलाकारों के अद्भुत संगम के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोजन में लगे व यहां पहुंचे लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से सरस मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद् भगवद् गीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज किया। इसके पश्चात उन्होंने ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी दुकानों में लगे सरस मेले का अवलोकन किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ का ऐतिहासिक अवसर है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह गीता ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र भी उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। गीता का यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।  

उन्होंने कहा कि देश और विदेश से लोग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। कोरोना के बाद रौनक लौटी है। इस बार भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version