सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। शादी के समय घर-परिवार में खुशी का माहौल होता है। भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी हैं। जिस दिन शादी होती है, उस दिन घर-परिवार के लोग डीजे पर जमकर डांस करते हैं। इस दौरान परिवार की भाभियां अपने देवरों के साथ भी नाचती दिखती हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी ऐसा ही नजारा नजर आ रहा है। शादी के माहौल में भाभी अपने देवर के साथ स्टेज पर डांस करने पहुंच जाती है। भाभी और देवर डीजे पर जमकर डांस करते हैं। दोनों राजा हिंदुस्तानी के गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। इसी दौरान वहां पर भइया आ जाते हैं। इसके बाद भइया जो करते हैं, वह देखने लायक नजारा होता है। आप देख सकते हैं कि अपने भाई के साथ अपनी पत्नी का रोमांटिक डांस देखकर एक बार के लिए भाई भड़क जाता है। वीडियो की शुरुआत फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने ‘उफ्फ क्या रात आई है’ से होती है। इस गाने में भाभी अपने देवर के साथ झूमकर नाच रही होती है। आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे होते हैं। भाभी अपने देवर का हाथ थामकर रोमांटिक डांस कर रही होती है। इसी दौरान पीछे से भइया आ जाते हैं। वह तेजी-तेजी से चलते हुए डीजे के पास पहुंचते हैं। वीडियो में देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भइया बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं। वह डीजे वाले के पास पहुंचकर उससे कुछ कहते हैं। दूसरी तरफ भाभी को भी अहसास हो जाता है कि उनके पतिदेव गुस्सा हो गए हैं। यहां तक कि देवर भी अपने भाई का गुस्सा भांप लेता है। अब भइया डांस फ्लोर पर आते हैं और भाभी-देवर से कुछ कहते हैं। इस दौरान तक भाभी शॉक्ड रहती हैं। तभी भइया उसके पास पहुंचकर माहौल को थोड़ा हल्का करते हैं और यह जताते हैं कि वह मजाक कर रहे थे। इसके बाद भाभी खुश हो जाती हैं और फिर अपने पति के साथ डांस करने लगती हैं। वीडियो को स्ष्ठ ह्यद्बठ्ठद्दद्ध नाम के यूजर ने अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version