सच ही कहा है किसी ने कि इंसान की जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र ऐसा ही एक वाकया सामने आया है। दोस्तों के साथ पैदल जा रहा एक युवक छींक आने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो दिसंबर का बताया गया है। जुबैर (18) अहमदनगर गली नंबर-2 का रहने वाला था। वह कांच के पुल क्षेत्र में एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर का काम करता था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था।

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1599596236700782592?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599596236700782592%7Ctwgr%5E3357fe251fd3b018b24d58a806b002a754315347%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi

वीडियो में दिख रहा है कि जुबैर अपने साथियों उमर और अरहम के साथ दो दिसंबर की रात करीब 11 बजे घूमने के लिए निकला था। इस दौरान जुबैर को अचानक छींक आती है। छींकने के बाद वह तीन से चार कदम चलता है और बेसुध होकर सड़क पर गिर जाता है। साथियों ने जुबैर को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोश था। साथियों ने आसपास के लोगों को बुलाया। बाइक से उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जुबैर के मामा मतीन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हुई है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि जुबैर के परिजनों से बात हुई है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version