गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जिले में अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर 2022 तक के लिए किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक सबेरे 8.45 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक एवं शनिवार को अपराह्न 12.30 से 4 बजे तक और द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12.30 से 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 8.45 से अपरान्ह 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक सबेरे 9.45 बजे से अपराह्न 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 8.45 से अपरान्ह 12.45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version