जिले में धान उठाव की भी सुगम व्यवस्था, 55 प्रतिशत से ज्यादा धान का हो चुका है उठाव

अब तक 3228 किसानों से 1 लाख 26 हज़ार क्विंटल धान की हुई खरीदी, बारदाना की भी पर्याप्त उपलब्धता

 कोरिया. जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित है। खरीदी से लेकर धान के उठाव तक की सुगम व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम भी सतर्कता के साथ अवैध धान भंडारण और परिवहन पर नजर जमाए हुए है और उचित कार्रवाई भी कर रही है। आज ग्राम बरपारा के किराना दुकान व्यवसायी संत कुमार साहू के गोदाम से 101 बोरा अवैध धान तहसीलदार बैकुंठपुर व टीम के द्वारा जप्त किया गया है।
कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से संचालित है। जिले के 20 उपार्जन केन्द्रों में 06 दिसंबर तक 3228 किसानों द्वारा 1,26,180 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों से उपार्जित किए गए धान का उठाव भी जारी है। धान उठाव की सुगम व्यवस्था का परिणाम है कि जिले में अब तक उपार्जित धान की तुलना में 56 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों से 71,798.80 क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं।
कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर समितियों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान की जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है। जांच हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा अमानक धान पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version