हरियाणा के रोहतक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह एक बलात्कारी दूल्हा को शादी से पहले गिरफ्तार कर लिया गया. दूल्हे पर दो महीने पहले 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ रेप किया. आरोपी झज्जर का रहने वाला है. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार किया, जब वह घर में अकेली थी. मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की. रेप के बाद नाबालिग प्रेगनेंट भी हो गई. इसके बाद नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्द कराई. नाबालिग ने पुलिस ने बताया कि आरोपी मेरे साथ ऐसा करतूत करने के बाद भी शादी कर रहा है. नाबालिग ने बताया वह गर्भपात नहीं कराएगी.

शेहरा बंधने से पहले दूल्हे को उठाकर ले गई पुलिस

वहीं, इस मामले में जब पुलिस को आरोपी की शादी की बात जैसे ही पता चली उसके ठीक एक दिन पहले आरोपी के घर उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई. इस दौरान आरोपी पुलिस के सामने बार-बार गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे गिरफ्तार कर ले गई. आरोपी ने पुलिस को इतना तक बताया कि शादी के बाद गिरफ्तार कर लेना लेकिन पुलिस ने बलत्कारी दूल्हा को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

घर पर हुई दूल्हे की किरकिरी

बलात्कारी दूल्हे के घर पर उसके काफी रिश्तेदार और बाराती भी मौजूद थे. अचानक पुलिस की रेड और फिर दूल्हे की गिरफ्ताी को देखकर वे लोग भी हैरान हो गए कि ये क्या हो गया. फिर जब उन्हें इस बात की पता चली कि दूल्हा बलत्कारी है. तब तो वे लोग और चौंक गए. मामले में पुलिस ने बताया कि इस मामले में 14 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया था. इसके बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version