
रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा के राधाकृष्ण गोपाल मंदिर में इन दिनों 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक स्वामी श्री अक्षताचार्य जी महाराज के श्रीमुख से बह रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की गंगा में श्रोतागण गोते लगा रहे है। आपको बता दे कि श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजक आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज एवं पुष्पा चौबे जी है। दोपहर 2 बजे से आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हो रहे है।