प्रदेश साहू समाज कार्य.अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने प्रदेशवासियों को दी राजिम जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं

राजिम. प्रदेश साहू समाज कार्य. अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम आसरा, कुटेना औऱ पंडरीपानी की पावन धरा में आयोजित राजिम माता जयंती कार्यक्रम एवँ सामाजिक समरसता महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राजिम माता की पूजा-अर्चना औऱ आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों को राजिम माता जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष नारायण साहू ने किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने माला पहनाकर और श्रीफल एवं शाल भेंटकर श्रीमती साहू सहित अतिथितियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पूर्व साहू समाज के द्वारा गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका चौक-चौराहों में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने राजिम माता जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज हमारा समाज शिक्षा, राजनीति, ब्यापार ,कृषि सहित सभी क्षेत्रों में बेहतर तरीके से काम करके अपना चहुमुंखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है कि राजिम भक्तिन माता हमारे समाज की आराध्य देवी हैं। राजिम नगरी का नाम माता राजिम के नाम से ही पड़ा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित और बड़े समाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंनेे सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही। साहू समाज सबको दिशा देने का काम करता है और सभी समाजों को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, साहू समाज ने आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन कर राज्य ही नहीं देश में मिशाल कायम की है। उन्होंने सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए समाजिक जनों से आगे आने का आह्वान करते हुए समाज के गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश साहू,मितेश्वरी साहू,मोतीलाल साहू,नोहर साहू,पुष्पा साहू,तनु साहू,घनश्याम साहू,गैंद राम साहू,अनुशासन साहू,अरुण साहू,अवधराम साहू,महेंद्र साहू,राधे लाल साहू,वीरेंद्र साहू ,नीलम ध्रुव सरपंच,विनोद यादव,श्री राम ध्रुव,देवनारायण ध्रुव, मायाराम दीवान,महेंद्र साहू,श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version