बिलासपुर में महिला को जिंदा जला दिया गया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

पुलिस ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है। इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version