जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा जिले की नवनियुक्त कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज यहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सुश्री चौधरी जिले के 20वीं कलेक्टर के रूप में जिले में नियुक्त हुई हैं। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नए कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए आमजनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने पर हमें पूरी गंभीरता से कार्य करना है। उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुचाकर जन जन को लाभान्वित करने पर प्राथमिकता से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय भी लिया।
जांजगीर-चाम्पा जिले के 20 वीं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया पदभार ग्रहण
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

