दुर्ग। राज्य शासन के द्वारा जारी गाईडलाईन के परिपेक्ष्य में दुर्ग जिले के आम दुकानों के संचालन हेत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजेशन के शर्तो पर आम दुकानों की संचालन का समय निर्धारित किया गया है इस संबंध में व्यापारिक संगठनों के चर्चा के पश्चात कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आदेश जारी किया जिसके अंतर्गत सब्जी, डेयरी, मटन, मछली के विक्रय के लिए प्रात: 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनुमति होगी। किराना जनरल प्रोविजन एवं अन्य समस्त व्यवसाय को प्रात: 11 बजे से सायं 7 बजे तक संचालन के लिए अनुमति होगी। रेस्टोरेंट होटल में डाईनिंग प्रात: 10 बजे से सायं 8 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट/होटल होम डिलीवरी रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। ठेले पर खाद्य सामग्री (गुपचुप, मोमोस, चाट आदि) प्रात: 6 बजे से प्रात: 9 बजे एवं सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। प्रतिदिन 8 घंटे दुकानें खोली जायेगी, इसलिए सप्ताह में एक दिन रविवार को समस्त व्यवसाय बंद रहेंगे, केवल डेयरी प्रात: 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी। उक्त आदेश 31 अगस्त 2020 तक लागू रहेंगे। आदेश के उल्लघंन करने पर संबंधित संस्थान को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने व्यापारी संघ के अध्यक्षों के साथ बैठक में चर्चा की इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे एवं एडिशनल एसपी रोहित झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version