– स्वस्थ एवं तंदुरूस्त रहने के लिए खेल, व्यायाम एवं प्राणायाम को जीवन में अपनायें – कलेक्टर
– 5 फरवरी को पुष्प वाटिका में शामिल होंगे नागरिक
– कलेक्टर ने जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
राजनांदगांव. गुड मॉर्निंग राजनांदगांव का आयोजन रविवार 5 फरवरी 2023 को राजनांदगांव के पुष्प वाटिका में सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण के तत्वावधान में आयोजित गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने इस कार्यक्रम में जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ जीवन शैली को अपनाते हुए शारीरिक गतिविधियों, खेल एवं प्राणायाम को अपनायें। स्वस्थ एवं तंदुरूस्त रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां एवं प्राणायाम आवश्यक है। अपनी व्यस्त दिनचर्चा से समय निकालकर स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह पहल की गई है। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में योग-प्राणायाम, कराते, रोप स्कीपिंग, जू-जित्सु, वुशु, टग ऑफ वॉर, स्केटिंग, जिम बॉल, थेरा बैंड, मिलीट्री रोप, एडवांस फिजिकल एक्सरसाईज विथ बोसु बॉल जैसे खेलों के साथ-साथ योग व्यायाम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान शामिल होने वाले लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा एवं प्रोटीन डाइट प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों, सभी ग्राम पंचायतों और सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर में भी गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Previous Articleहर गुलाब कुछ कहता है, यहां जानिए हर रंग के फूल का मतलब
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

