हॉस्टल मेस में खाना खाने के बाद 137 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार छात्रों को तुरंत इलाज के लिए 5 अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला मंगलुरु के शक्तिनगर से सामने आया है जहां नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज के 130 छात्रों को फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार इन छात्रों ने अपनी होस्टल मेस में खाना खाया था।उसके बाद से ही उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। जब हालात ज्यादा बिगड़े तो छात्रों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 130 छात्रों को पांच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस कड़ी में 52 छात्रों को तो एजे अस्पताल में एडमिट किया गया है, 18 को केएमसी ज्योति में, 14 को यूनिटी अस्पताल में, 8 को सिटी अस्पताल में, तीन को मंगला अस्पताल में और 2 एफआर मूलर्स अस्पताल में भर्ती हुए हैं। फिलहाल अभी छात्रों का इलाज जारी है। इस घटना के बारे में मंगलुरू पुलिस कमिश्नर ने विस्तार से बताया है। वे कहते हैं कि सोमवार सुबह दो बजे से छात्रों को पेट दर्द की शिकायत थी। तब कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के माता-पिता को उस बारे में कुछ नहीं बताया था, उसी वजह से ज्यादा पैनिक क्रिएट हुआ और माता-पिता परेशान हुए। इस मामले में जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version