हमारे शरीर का सबसे सवेदनशील हिस्सा हमारी आंखें है। आंखों को लेकर जरा सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज के समय में देखने को मिल रहा हैं कि लंबे समय तक फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने से आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और पर्याप्त पोषण ना मिल पाने की वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी हैं। कम उम्र में ही लोगों को चश्मे की जरूरत पडऩे लगी हैं। हम काम में तो कोई कटौती कर नहीं सकते लेकिन अपनी डाइट में जरूर कुछ ऐसे आहार शामिल कर सकते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में यहां बताए जा रहे आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें। डॉक्टरों के मुताबिक आंखों की रोशनी तेज करने के लिए तैलीय मछलियों का सेवन फायदेमंद होता है। इन्हें खाने से ओमेगा-3 मिलता है। इसका सबसे अच्छा स्त्रोत टूना, सैल्मन, ट्राउट, सार्डिन और छोटी समुद्री मछलियां हैं। कहते हैं कि बादाम खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही दिमाग तेज होता है। वहीं, बादाम खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत और आंखो के लिए फायदेमंद होते हैं। हरी सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी सब्जियां आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। हरी सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में अरबी को शामिल कर सकते हैं। अरबी में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है। गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खट्टे फलों का भी सेवन फायदेमंद होता है। ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन ई और खास एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये आंखों का सूखापन दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने मेन्यू में नींबू और संतरे जैसे फलों को शामिल करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version