राजनांदगांव. छ.ग. विद्युत मंडल अभियंता संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं महासचिव मनोज वर्मा की उपस्थिति में आज मनगटा में सम्पन्न हुई, जिसमें केन्द्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी आर.के. बंछोर, राकेश शर्मा, शशांक श्रीवास्तव, अमर चौधरी, नीरज वर्मा, ओंकार चंद्राकर, आशीष हटवार, आर.के. वर्मा, करूणेष यादव, शैलेष चौधरी, मनोज जयसवाल, विनयकर, चित्रेश चंद्रा एवं विनय चंद्राकर मौजूद रहे। इस बैठक में राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजनांदगांव क्षेत्र से संयोजक श्री एस.के. शर्मा, अध्यक्ष श्री टी.के. मेश्राम, उपाध्यक्ष श्री आर.के. गोस्वामी, सचिव श्री ए.डी. टण्डन एवं प्रचार सचिव श्री एस.के. चन्द्राकर को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विद्युत मंडल अभियंता संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएॅं दी गई। विद्युत मंडल संघ द्वारा इस बैठक में पावर कंपनी के अभियंताओं के समस्याओं के निदान पर चर्चा, पावर कंपनी में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने एवं उपभोक्ताओं से संबंधित समस्यों के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में प्रांतीय महाधिवेशन रायपुर में आयोजित की जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय समिति के सदस्य श्री जी.एस. फ्लोरा, श्री आलोक कुमार दुबे, श्री छगन शर्मा, सुश्री गीता ठाकुर, सुश्री मदलसा विश्वकर्मा, श्री सुरेश जटवार, श्री विरेन्द्र कुमार, श्री एन.के. साहू, श्री पी.सी. साहू एवं श्री ए.के. धनकर उपस्थित हुए|

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version