रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर रमेश बैस को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। साथ ही आगामी अप्रैल माह के 8 एवं 9 तारीख को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के 45 वर्ष बाद होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि स्वीकार करने निमंत्रण पत्र सौंपा गया। आपको बता दें कि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने श्री बैस से मुलाकात कर महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रुप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महाससचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, कोष प्रभारी श्री बंछोर उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस होंगे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन के मुख्य अतिथि!, प्रदेश पदाधिकारियों ने सौंपा निमंत्रण पत्र…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

