रायपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान मानवीय संवेदनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाईन नम्बर एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्थाIGKVMISकी वेबसाईट www.igkvmis.cg.nic.inएवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित Student Corner App पर उपलब्ध है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थी विश्वविद्यालय से संबंधी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं एवं साथ ही दर्ज समस्याओं की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए एक हेल्पलाईन नम्बर (0771-2972070) एवं ईमेल (igkvmis.cg@gov.in)भी जारी किया गया है जिस पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version