बीते कुछ समय से अचानक हो रही मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जिनके वीडियो को देख हर कोई काफी दंग रह जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को हल्दी लगाते समय एक शख्स की अचानक ही मौत हो गई. जिससे हंसते खेलते परिवार की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई. दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर हमें ऐसे कई वीडियो देखने को मिले, जिनमें कुछ लोगों की अचानक ही दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई. हाल ही में सामने आई वीडियो में हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. जिसे देखने के बाद यूजर्स काफी सकते में आ गए हैं. वायरल हो रही इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक घर में शादी की तैयारियों को होते देखा जा रहा है. इस दौरान दूल्हे को परिवार वाले हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं. तभी एक शख्स दूल्हे के सामने बैठते हुए उसे हल्दी लगाने की तैयारी करता है. इसी दौरान लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही शख्स तेजी से सिर के बल नीचे गिर जाता है. शख्स के नीचे गिरता ही दूल्हा और परिवार के सदस्य उसे उठाते हैं और वीडियो में औरतों और बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगती है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही मनोज सिंह ने सवाल किया है कि बीते दिनों में इस तरह से हो रही मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. जिसके कारणों का पता लगाए जाने की बात की है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version