वर्ष 2007 से 2012 तक देश की राष्टपति रही प्रतिभा देवी पाटिल के पति का निधन हो गया हैं। उनका नाम देवी सिंह शेखावत था। दिवंगत देवी सिंह शेखावत का सम्बंध कांग्रेस से थे। वे कृषि विशेषज्ञ के तौर पर भी देश को अपनी सेवाएँ दे चुके थे। चूंकि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी लिहाजा उनके पति होने के नाते देवी सिंह शेखावत को देश के फर्स्ट जेंटलमेन होने की भी उपलब्धि हासिल हुई थी। देवी सिंह शेखावत अमरावती महानगरपालिका के महापौर भी रह चुके थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते ही उन्हें पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ पर इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। शेखावत राजनीति के साथ ही शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
