नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है। दूल्हा दुल्हने के जुड़ी तमाम प्रकार की खबरे सोशल मीडिया पर वायरल होती है। वहीं एक और खबर वायरल हो रही है जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। दरअसल, शादी के बाद सुहागरात पर जब दुल्हन दूध का ग्लास लेकर पहुंची जिसके बाद थोड़ी देर बाद वह अचानक से चिल्लाने और शोर मचाने लगी। दुल्हन की चीख सुन परिवार के सभी सदस्य एकत्रित हो गए। दुल्हन चीख-चीखकर कह रही थी कि मेरा पति नपुंसक है। मैं इसके साथ नहीं रहूंगी। रात साढ़े तीन बजे दुल्हन ने फोन करके मायके पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। पहले घर में समझौते के प्रयास हुए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। यह पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी दीपेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह शाक्य की शादी 2 मार्च को सुधा पुत्री नेकराम शाक्य निवासी निलोई जसवंतनगर इटावा के साथ हुई थी। 3 मार्च को दीपेंद्र दुल्हन सुधा को विदा कराकर घर ले आया। रात में 11:30 बजे तक संगीत का कार्यक्रम चला। इसके बाद 12 बजे के करीब सुधा पति के पास कमरे में पहुंच गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने मायके फोन किया तो 20-22 लोग सुबह तड़के ससुराल पहुंच गए और सुधा को जबरन ले जाने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। जहां समझौते के प्रयास हुए। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दीपेंद्र और दुल्हन के पिता नेकराम ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी और आभूषणों के साथ दुल्हन के मायके जाने की बात कही। कहा गया कि अब इस मामले का बाद में समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दुल्हन को मायके पक्ष के साथ भेज दिया गया है। कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version