रायपुर। पूर्व सांसद सोहन पोटाई का आज निधन हो गया। वे करीब 6 महीने से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि सोहन पोटाई 4 बार सांसद भी रहे है। सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है। 29 अप्रैल 1956 को जन्मे सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की हैै।
Previous Articleललित बघेल बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के कार्यालय सचिव, महासभा ने दी बधाईयां
Next Article साल का लगने जा रहा पहला सूर्य ग्रहण
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

