देश में कार्डियक अरेस्ट का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी के प्रयागराज में योग करते समय एक टीचर की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यहां शंकरघाट मोहल्ले में रह रहे ओम प्रकाश त्रिपाठी मूलत: मध्य प्रदेश के बालाघाट से थे। वे रोज की तरह प्रयागराज के तेलियरगंज में कर्जनब्रिज के ऊपर दोस्तों के साथ योग कर रहे थे। जब त्रिपाठी सूर्य नमस्कार कर रहे थे, तभी अचानक वे नीचे गिर पड़े और फिर उनकी नाक से खून बहने लगा। प्रयागराज की घटना ने एक बार फिर देश में बढ़ते हार्ट फेल के मामलों से चिंता बढ़ा दी है। ओम प्रकाश त्रिपाठी को नीचे गिरा देखकर उनके दोस्त तुरंत टीबी सप्रू (बेली) अस्पताल ले गए। त्रिपाठी की हालत गंभीर देखकर उन्हें टीबी सप्रू से स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार(14 मार्च) को रसूलाबाद घाट पर उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग स्तब्ध देखे गए। 51 वर्षीय ओमप्रकाश त्रिपाठी के पिता अनंतराम मध्यप्रदेश के बालाघाट में दरोगा थे। ओम प्रकाश पत्नी डॉली के साथ प्रयागराज के शंकर घाट मोहल्ले में रह रहे थे। उन्हें जानने वाले ओपी त्रिपाठी कहते थे। वे सोरांव तहसील में एआरपी के थे। यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर नियुक्त हुए त्रिपाठी डायबिटिक थे। इस वजह से वे अपनी हेल्थ को लेकर बेहद सजग थे। रेग्युलर योग करते थे। वे अपने दोस्तों को भी योग के प्रति जागरूक और मोटिवेट करते थे। उनके मित्र एडवोकेट ज्ञान बहादुर के अनुसार, त्रिपाठी, शिव बहादुर मौर्य और वे खुद कर्जन ब्रिज पर योग कर रहे थे। तभी वे नीचे गिर पड़े। यह देखकर दोस्त घबरा गए। ओम प्रकाश त्रिपाठी पर्यावरण और प्रकृति प्रेमी थे। वे प्राकृतिक माहौल में रहना अधिक पसंद करते थे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version