छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिहदेव से उनके राजधानी स्थित सरकारी आवास पर प्रत्यक्ष भेंट कर 22 वर्षो से पदोन्नति से वन्चित एन एम ए और एन एम एस के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल प्रमोशन देने और वेतनमान में सुधार को लेकर ज्ञापन सौप कर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष चितरंजन साहा, जिला रायपुर के अध्यक्ष फागुराम साहू एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएँ कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग में कुष्ठ रोगियों सेवा करने वाले शासकीय कर्मचारी 22 वर्षो से लम्बित पदोंनति और वेतनमान में सुधार की 2 सूत्रीय मांग को लेकर महात्मा गांधी के पुण्य तिथि आगामी 30 जनवरी को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य में सभी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमन्त्री के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौपें। मगर चर्चा -पर्चा और आंदोलन के बाद भी आज तक शासन ने कोई सकरात्मक कार्य नहीं किया गया है। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने दी है। जारी विज्ञप्ति में आगे बताया है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने के बाद कुष्ठ रोगियों की निरंतर सेवा करने वाले कर्मचारियों की सरकार की उपेक्षा से दु:खी और आक्रोशित है। 22 वर्षो से ध्यान आकर्षित करने आ रहे हैं हर स्तर छोटे- बड़े अधिकारी सहमत होकर भी समस्या के निदान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी बिना पदोंनति लगातार रिटायर हो रहे हैं। नियम विपरीत पदोंनति के पदों को डाइंग केडर घोषित कर दिया गया है। इसी तरह वेतन विसंगति के सुधार के मामले में भी स्वास्थ्य संचालनालय के प्रस्ताव गत दो वर्षो से अनिर्णित मंत्रालय में लम्बित है। कर्मचारी संघ 22 वर्षो से महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, चर्चा के माध्यम से सरकार ध्यान आकर्षित करता है, परंतु सरकार केवल कोरा आश्वासन देकर कर्मचरियों के साथ अन्याय कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिहदेव ने प्रतिनिधि को जरूरी कार्य वाही करने का भरोसा दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version