छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मौसम विभाग के द्वारा अगले 48 घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि जिले के कई इलाकों में आंधी चल सकती है, गरज के साथ बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है, जिसको लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है, वहीं आज सुबह से ही जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिला है। अभी भी मौसम साफ नहीं है, घने बादल छाए हुए हैं। मौसम को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। किसानों को अपनी फसलों को बर्बाद होने का डर सता रहा है, वहीं मौसम विभाग के द्वारा भी चेतावनी दी गई है कि ऐसे मौसम में चना और गेहूं की फसल खराब हो सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version