पांडुका : राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के अनुशंसा पर गरियाबंद जिला से दिनेश निर्मलकर को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर रजक(धोबी) समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ताओ ने निर्मलकर को बधाई देते हुए कहा है कि इससे छतीसगढ़ समाजिक संगठन मजबूत होगी। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर, युवा महासचिव विनय निर्मलकर, राष्ट्रीय सचिव कोमल रजक, लोकगयिका रजनी रजक, मार्गदर्शक शिवकुमार निर्मलकर,संरक्षक केसर निर्मलकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार निर्मलकर, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद निर्मलकर, बिलासपुर सम्भागीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर, दुर्ग सम्भागीय अध्यक्ष प्रेमशंकर निर्मलकर,संभागीय महासचिव गोपीचन्द बरेठ,परमेश्वर निर्मले, प्रदीप सोनसर्व,रजककार कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष दुखवा राम निर्मलकर, सदस्यद्वय भुनेश्वर निर्मलकर, लक्ष्मी कांत निर्णजे, चन्द्रनारायन निर्मलकर, पोषण निर्मलकर,आदि शामिल थे।

